Kashi ka News. पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार मे उमडा जनसैलाब।

 पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार मे उमडा जनसैलाब।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। सूबेदार (ऑनरेरी लेफ्टीनेंट) रामजी सिंह यादव (70) वर्ष, ग्राम शिवदसा, चौबेपुर निवासी का दिनांक 22 जून को निधन हो गया। अपनी सेवा के दौरान वे विभिन्न ऑपरेशन एवं युद्धों में भाग लिया और निष्ठापूर्वक देश सेवा की थी।

सैन्य सेवा में उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा को ध्यान में रखाते हुए स्टेशन मुख्यालय वाराणसी के निर्देश पर सेना की 39 गोरखा रेजिमेंट से आई सेना की टीम एवं पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट के भूतपूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। यह देख गांववासी भावविभोर हो गये। पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में लोगों का जन शैलाब उमड़ा।

इस अवसर पर सेना की टीम के अलावा पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट के सूबेदार बाबूलाल यादव, सूबेदार लाल बहादुर यादव, हवलदार लाल बहादुर यादव सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।