Kashi ka News. रामकथा मे गायिका रंजना राय द्वारा रामजन्म पर गाये सोहर गीतों पर झूमें श्रोता।

 रामकथा मे गायिका रंजना राय द्वारा रामजन्म पर गाये सोहर गीतों पर झूमें श्रोता। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा द्वारा आयोजित रामकथा के तृतीय दिवस पर जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि राजा दशरथ के एक भी पुत्र न होने की चिंता से जब वह राजगुरु वशिष्ठ से इसका उपाय पूछा तब महर्षि वशिष्ठ ने श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्र कामाग्नि यज्ञ करने की सलाह दी इसके पश्चात यज्ञ पूर्ण होने पर जब तीनों रानियां ने चारों पुत्रों को जन्म दिया तब भाट लोगों वृदावली गाते हुए राजमहल में पहुंचे तथा उन्होंने चारों राजकुमारों के जन्म लेने की बात महाराज को गाकर सुनाया, वह खुशी मे तमाम स्वर्ण मुद्राओं को देकर उन्हें विदा किया। 

इस अवसर पर काशी के मानस वक्ता पंडित वेद प्रकाश मिश्र 'कलाधर' ने कहा कि प्रभु राम सहित तीनों भाइयों के जन्म से ऋषि-मुनि -गंधर्व की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर जन्म की झांकी निकाली गई, "चारो भैय्यन की जय" की जयकारों से कथास्थल गुंजयमान हो गया। प्रख्यात लोकगीत गायिका रंजना राय ने सोहर गीत गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। 

अंत में डॉ अजय कुमार, विनीत कुमार, रवि प्रकाश, जयशंकर गुप्ता, विजय जायसवाल, रवि नंदन तिवारी, जगनारायण गुप्ता, छेदीलाल, श्री प्रकाश, अनामिका, ममता, सरिता, इंदु वर्मा, भैयालाल जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना इत्यादि ने व्यास पीठ की आरती उतारी। संचालन प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।