अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाविप ने योगगुरु को किया सम्मानित।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य वेद प्रकाश आर्य के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क, कैण्टोंमेन्ट में 12 दिवसीय योग शिविर में लोगों ने योग व प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस बारह दिवसीय शिविर समापन पर प्रान्तीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता डॉ प्रियंका जायसवाल को यशोदा बरनवाल, सह योग शिक्षिका अंजलि को उमाशंकर जायसवाल एवं सह योग शिक्षक प्रमोद आर्य को अजय योगाचार्य ने अंगवस्त्रम् पहनाकर तथा योग गुरु वेद प्रकाश आर्य को शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राजीव गुप्ता ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने स्वागत व आभार व्यक्त किया। योग कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, आनन्द शर्मा, अलंकार कुशवाहा, अजय किरण योगाचार्य रहे।


