अर्दली बाज़ार में सजेगी ईद-ए-गदीर की महफिल।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। ईद-ए -ग़दीर के मौक़े पर जश्ने ईद-ए-गदीर की महफिल 4 जून गुरूवार एवं 7 जून रविवार को रात्रि 8 बजे से शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास अर्दली बाज़ार में होगी। जब कि उक्त मस्जिद में ही ईद-ए-गदीर का आमाल 5 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे होगा।
आमाल इमामे जुमा व जमात मौलाना तौसीफ अली साहब कराएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि महफिल में आली जनाब मौलाना तौसीफ़ अली साहब, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना इक़बाल हैदर ईमानी, हसन वास्ती, सैयद नबील हैदर, जैन बनारसी, ज़ीशान बनारसी, ज़ैद आज़मी, शाहिद बनारसी, एरम बनारसी ईद-ए-ग़दीर के सिलसिले से तकरीर व अपनी कलाम पेश करेंगे।


