Kashi ka News. कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याण की भावना से मनाया।

 कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याण की भावना से मनाया।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान मे शुक्रवार को दशाश्वमेध स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती के उपरांत श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों एवं आमजन के बीच खिचड़ी का वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज देश के करोड़ों युवाओं, छात्रो,किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज़ हैं। वे हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और संसद से लेकर सड़क तक आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। हम कांग्रेस जन ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना करते है। 

वह देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं एवं वंचित समाज के अधिकारों की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।कार्यक्रम में गणेश शंकर पाण्डेय, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रमोद वर्मा, विवेक यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।