Kashi ka News. भाविप ने डॉ सूरज प्रकाश को किया स्मरण।

 भाविप ने डॉ सूरज प्रकाश को किया स्मरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक व महामंत्री रहे डॉ सूरज प्रकाश के 106वीं जयन्ती पर योग, प्राणायाम एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सोलह विशेष मंत्रों से यज्ञ किया। 

तत्पश्चात सेवा पखवाड़ा के तहत प्यासे राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ एवं पशु-पक्षियों हेतु ‘नाद’ का शुभारम्भ अर्दली बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में मिश्रा परिवार के सहयोग से किया। सभी का शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने स्वागत व आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में गतिविधि संयोजक सेवा के राजीव गुप्ता, गतिविधि सह-संयोजक पर्यावरण के उमाशंकर जायसवाल व गतिविधि सह-संयोजक संस्कार की यशोदा बरनवाल सहित सैकड़ों लेबरर उपस्थित रहें।