Kaashi ka News. जगमबाड़ी मठ में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।

 जगमबाड़ी मठ में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्री जगद्गुरु विश्वाराध्य ज्ञान सिंहासन श्री जंगमवाड़ी मठ मे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मठ के स्वामी अखिलेश देवरु महाराज ने कहा कि आश्रम में रुद्राभिषेक के साथ ही गुरु चरणों के पूजन वंदन किए गए। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं को इस अवसर पर भंडारे का आयोजन में हजारो श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी पहले लिया जाता है उसके पीछे मुख्य कारण होता है ईश्वर के बारे में गुरु के द्वारा ही जानकारी मिलती है। भगवान शिव जगत के प्रथम गुरु है। गुरु के बताए मार्ग पर चलने वाले का कभी अनिष्ट नहीं होता उनका हमेशा मंगल ही होता है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश देवरु महाराज, शिवानंद गिरी, शिव मूर्ति हीरे, नलिनी शिरमे सहित मठ के लोग उपस्थित थे।