Kashi ka News. सर सुंदरलाल अस्पताल प्रो0 पुनीत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रो0 अजीत सिंह बने ड्रामा सेंटर इंचार्ज।

 सर सुंदरलाल अस्पताल प्रो0 पुनीत चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रो0 अजीत सिंह बने ड्रामा सेंटर इंचार्ज।

 रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रो0 पुनीत को अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो0 अजीत सिंह को ट्रॉमा सेंटर का नया इंचार्ज बनाया गया है। 

दोनों नियुक्तियों को बीएचयू की कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया गया। लंबे समय से अस्पताल में प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर चल रही प्रक्रिया के बाद यह अहम फैसला सामने आया है। सर सुंदरलाल अस्पताल पूर्वांचल का सबसे बड़ा सरकारी टर्शियरी हेल्थ सेंटर माना जाता है। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नेपाल से भी हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। आईएमएस-बीएचयू के अंतर्गत संचालित सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग सहित कुल 2600 से अधिक बेड उपलब्ध हैं। 

बीएचयू प्रशासन का मानना है कि अनुभवी चिकित्सकों को प्रशासनिक जिम्मेदारी दिए जाने से अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और मरीजों को बेहतर इलाज व सुविधाएं मिल सकेंगी।