Kashi ka News. वरिष्ठ पत्रकार स्व0 चक्रवर्ती गणपति नावड का तैलचित्र नागरिक प्रचारिणी सभा को समर्पित।

 वरिष्ठ पत्रकार स्व0 चक्रवर्ती गणपति नावड का तैलचित्र नागरिक प्रचारिणी सभा को समर्पित।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वारणसी। हिंदी भाषा, साहित्य और देवनागरी लिपि के संरक्षण- संवर्धन और प्रचार प्रसार में संलग्न देश की अग्रणी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा के 134 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारत की हिंदी पत्रकारिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में असाधारण योगदान करने वाले काशी की पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ, मूर्धन्य पत्रकार स्व0 चक्रवर्ती गणपति नावड जी का तैल चित्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अजीत कुमार चतुर्वेदी, भारत कला भवन के निदेशक प्रो0 रूपराय चौधुरी, उप निदेशक निशांत की गरिमामयी उपस्थिति में नागरी प्रचारिणी सभा को समर्पित किया गया। 

इस मौके पर उनके पुत्र चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि मेरे लिए आज सौभाग्य की बात है कि मेरे पुज्य पिता की चित्र साहित्य केंद्र में अनेको महापुरुषों के बीच स्थापित हो रहा। 

सभा के प्रधान-मंत्री, काशी के साहित्य जगत देदिप्यमान नक्षत्र व्योमेश शुक्ल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनायें करता हूँ। उनके कुशल नेतृत्व में नागरी प्रचारिणी सभा दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें और साहित्य संसार में नया प्रतिमान स्थापित करें।