Kashi ka News. 15 जुलाई को अर्दली बाजार में शब्बेदारी का आयोजन।

 15 जुलाई को अर्दली बाजार में शब्बेदारी का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अर्दली बाज़ार उल्फ़त बीबी हाता में स्वर्गीय अली अब्बास टीटी के अज़ाख़ाने में बुधवार को रात 9 बजे से शब्बेदारी का आयोजन किया गया है। 

इस शब्बेदारी को 44 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शब्बेदारी में सोज़ख़ानी कासिम अली जानी साहब करेंगे। जबकि मजलिस को मौलाना सैयद सैफ़ आब्दी जौनपुर खिताब करेंगे।मजलिस के बाद दुलदुल, ताबूत, अलम निकलेगी। पेशख़ानी ऋषि बनारसी, नबील हैदर एवं जैन बनारसी करेंगे। 

रात भर चलने वाली इस शब्बेदारी में अंजुमन जुल्फ़ेकारिया (जौनपुर) अंजुमन अब्बासिया (सादात) गाजीपुर के साथ-साथ शहर की नामचीन अंजुमन हैदरी, अंजुमन आबादिया, अंजुमन जवादिया पितरकुंडा, अंजुमन कासिमिया अब्बासिया, अंजुमन अज़ादारे हुसैनी एवं अंजुमन इमामिया अर्दली बाज़ार सीनाजनी नोहा व मातम करेगी।