धूमधाम से हुआ "रिश्ते ही पूंजी हैं एपिसोड 2" का प्रीमियर।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। प्रेरणादायक मोटिवेशनल सीरीज "रिश्ते ही पूंजी हैं" के नए एपिसोड-2 का प्रीमियर शो महमूरगंज स्थित एक होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इसका डिजिटल रिलीज आज 25 जुलाई को सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर किया गया।
कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा: रिश्ता वो नहीं जो बसंत में साथ मुस्कुराए, रिश्ता वो है जो पतझड़ में भी हाथ ना छुड़ाए, एक कप कॉफ़ी, दो बातें, और सच्ची मुस्कान, बस इतने में ही बसती है रिश्तों की जान। उन्होंने बताया कि "रिश्ते ही पूंजी हैं" मोटिवेशनल सीरीज़ का प्रत्येक नया एपिसोड अब हर माह की 25 तारीख को सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। "वक्त बदल देंगे" संगीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। "10 मिनट में रिश्तों का अनमोल सफर" थीम पर बनी इस सीरीज का दूसरा एपिसोड देखकर दर्शक भावुक हो गए और मुक्त कंठ से सराहना की। भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों की कीमत और उन्हें निभाने की कला पर केंद्रित इस सीरीज ने हर दिल को छू लिया।
संचालन सुगंधा वर्मा, दीपक बालचांदनी एवं राकेश सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर पंडित चंद्रमौली उपाध्याय, माताजी सुषमा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, संजीता अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, बृजेश दास लोड, डॉ कौशिक, अभिषेक भट्टचार्य, मनीष रंजन, चंद्रशेखर राय, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, मनीष गर्ग, आशीर्वाद सेठ, ईशा चौरसिया यादव, प्रिया आशीष जायसवाल, आकांक्षा मिश्रा, विकास शुक्ला, ऋषि जायसवाल, प्रियाली शुभो घोष, श्वेता गुप्ता, शशि बाला शाह, नीरज मेहरा सहित अनेक गणमान्यजन के साथ 200 से ज्यादा संख्या में प्रीमियर शो के अवसर पर लोगों उपस्थित रहे। अंत में सूरज सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया


