Kashi ka News. रोटरी शिवगंगा का 23वाँ पदग्रहण समारोह संपन्न।

 रोटरी शिवगंगा का 23वाँ पदग्रहण समारोह संपन्न।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा का 23वाँ पदग्रहण समारोह एवं रोटरी मण्डलाध्यक्ष रो0 पूनम गुलाटी की आधिकारिक क्लब विजिट ‘नव-संकल्प’ के अंतर्गत रविवार को कैण्ट स्थित होटल सूर्या में सम्पन्न हुई। निवर्तमान अध्यक्ष रो0 अजय कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए विवेक वर्मा को तथा निवर्तमान सचिव रो0 ज्ञानेश सेठ ने नवनिर्वाचित सचिव अनूप नागर के साथ ही नवगठित टीम ने पदभार ग्रहण किया। 

मुख्य अतिथि एवं मण्डलाध्यक्ष रो0 पूनम गुलाटी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी शिवगंगा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रोटरी के आदर्श “स्वयं से ऊपर सेवा” को सार्थक रूप दिया है। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व कु0 आस्था द्वारा गणेश वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह, संचालन रो0 आनन्द बर्मन एवं शिखा बर्मन एवं संयोजन चन्द्रशेखर वर्मा, धन्यवाद अवधेश वर्मा ने किया। 

समारोह में पूर्व मण्डलाध्यक्ष रो0 सतपाल गुलाटी, हरिमोहन शाह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, डीजीई दिनेश गर्ग, डीएस प्रशांत नागर, डीजीआरएच रो0 अनिल जाजोदिया, एजी राजेश भार्गव जगदीश सोनी, अजय पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, अश्वनी शाह, योगेश श्रीवास्तव, ध्रुवजी सोनी, डॉ डी एम गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शिखा पंड्या, गिरीश गुप्ता, रविनन्दन तिवारी, गिरीश चन्द्र, सचिन सिंह, प्रशान्त वर्मा, देवव्रत मिश्र, डॉ. सुनील शाह, श्यामजी गुप्ता, आनन्द जौहरी, पंकज सेठ, अम्बरीश निगम, शैलेष जायसवाल, गोपाल सेठ, धीरज जैन, अनिल कुमार, जय मित्तल, पियूष नागर, श्रवण अग्रवाल, ऋचा रस्तोगी, संजय कुमार वर्मा, रवि सर्राफ, डॉ तुलसी, विनय दुग्गल, अल्पना सिंह, तेजबहादुर जायसवाल, सत्यप्रकाश सर्राफ, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।