Kashi ka News. विरांगना फूलन देवी 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा। विरांगना फूलन देवी 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।
विरांगना फूलन देवी 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भैसासुर घाट पर शनिवार को आठ फेरी निषाद राज सेवा समिति, राजघाट के तत्वाधान में पूर्व सांसद वीरांगना स्व फूलन देवी की 25वीं बलिदान दिवस पर निषाद, बिंद, कश्यप, मछुआरा समाज ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते हुए समिती के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने कि कहा कि फूलन देवी एक कमजोर महिला होते हुए भी अपने साथ यौन शोषण करने वालें दोषियों को मुंहतोड़ जवाब दिया तथा महिलाओं का सम्मान बचाने का काम किया। उनके जीवन से हम लोगों आज प्रेरणा लेने की जरूरत है। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद 'गुरु' ने कहा कि सांसद फूलन देवी गरीब, असहाय, मजलूम लोगों की आवाज को संसद मे उठाने का काम किया करती थी। आज देश मे महिला आयोग होते हुए भी महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है।
इस अवसर पर गंगा मे डूबने तीर्थयात्रीयो एवं अन्य लोगों की जान बचाने, शवों को निकालने वाले नाविको, गोताखोरों को समिति एवं युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय, पार्षद लड्डू शाह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले में रामकिशन माझी उर्फ टुल्लू मणिकर्णिका घाट, पप्पू साहनी चौकी घाट, कल्लू गोताखोर खोखा, तैराक निक्की साहनी मीर घाट, छोटे मांझी सिंधिया घाट आदि थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन विनोद कुमार निषाद उर्फ गुरू, धन्यवाद ज्ञापन अनिल निषाद तातेपुर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारायण मांझी, सागर साहनी, रितिक साहनी, भानु साहनी, देवेंद्र कुमार साहनी, प्रदीप चौधरी, सत्यनारायण साहनी, तन्ना मांझी, चंदन निषाद, सुनील निषाद, सत्येंद्र साहनी, कुंदन साहनी, नरोत्तम साहनी, बाबू साहनी सहित मांझी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


