Kashi ka News. भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न ।

 भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी का 26वां स्थापना दिवस रविवार को महमूरगंज स्थित शुभम लाँन मे रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से समाज सेवा का कार्य निरंतर हम लोग करते रहेगें। आगामी प्रोजेक्ट मे ब्लड डोनेशन, विद्धाश्रम आदि के अनेको सेवा कार्यक्रम के रूप-रेखा तैयार है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पूर्व पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम की संयोजक श्वेता मल्होत्रा, सारिका खेतान, मिनी अग्रवाल रही। सलाहकार दिव्येश मेहता, चित्राली अग्रवाल और संचालन पवन गुजराती, पूजा भंसाली ने किया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया, प्रांतीय महासचिव सचिन अग्रवाल, सचिव नितिन भंसाली, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, महिला सहभागिता रूपाली नागपुरी सहित संस्था के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।