Kashi ka News. जेएसके द्वारा खिचडी वितरण एवं 51 लीटर दुग्ध से माँ गंगा का अभिषेक व चुनरी मनोरथ।

 जेएसके द्वारा खिचडी वितरण एवं 51 लीटर दुग्ध से माँ गंगा का अभिषेक व चुनरी मनोरथ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ के दूसरे दिन शुक्रवार को सेवा और आस्था का संगम देखने को मिला। प्रातः जेएसके के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सैकडों सदस्य दशाश्वमेध घाट पहुंचे। प्रदीप मल्होत्रा एवं हरे कृष्ण कक्कड़ के संयोजन में खिचड़ी बाबा मंदिर पर लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। पश्चात सदस्यगण बृहस्पति मंदिर में दर्शन-पूजन कर ‘बाबा विश्वनाथ’ एवं ‘हर हर गंगे’ के जयकारों के साथ शीतला घाट पहुंचे। माँ गंगा का 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया और 51 साड़ियों से माँ का चुनरी मनोरथ संपन्न हुआ। तत्पश्चात माँ शीतला के दर्शन-पूजन के उपरांत चाय-अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर अरविंद जैन, रमेश सेठ, डॉ वीरेंद्र केशरी, प्रदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र दूबे, मुन्ना चौरसिया, आकांक्षा मिश्रा, आलोक मिश्रा, रितेश, ऋषि जायसवाल, शुभो घोष सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा “पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा इन पांच तत्वों के समन्वय का प्रतीक है। 16 वर्षों से जेएसके परिवार सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रहा है। तीन दिवसीय इस उत्सव के माध्यम से हम काशी की जनता को जोड़कर सेवा-संस्कार का संदेश घर-घर पहुंचा रहे हैं।”