व्यापारी नेटवर्क की 7वीं टीम 'नटराज' का भव्य शुभारंभ।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। व्यापारी नेटवर्क ने रविवार को शगुन बैंक्वेट, वाराणसी में अपनी 7वीं टीम 'टीम नटराज' का भव्य शुभारंभ किया। वाराणसी मे नेटवर्क से जुड़े व्यवसायियों की संख्या 300 प्लस हो गई है।
मुख्य अतिथि उदय राज सिंह निदेशक, उदय ऑटो सेल्स प्रा0लि0 रहे। इस मौके पर संस्थापक अपूर्व मित्तल ने कहा कि टीम नटराज के लॉन्च के बाद हम अब अन्य शहरों और राज्यों में भी अपने विस्तार की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बिजनेस ओनर्स और विजिटर्स को नेटवर्किंग के महत्व और व्यवसाय बढ़ाने के टिप्स दिए।
सह-संस्थापक डॉ स्वाति मित्तल ने बताया कि व्यापारी नेटवर्क बिजनेस ओनर्स को एक-दूसरे से जोड़कर व्यापार में वृद्धि और सहयोग का मंच प्रदान करता है।
संचालन एविरल मल्होत्रा एवं अतिथियों का स्वागत कोच राजेश अग्रवाल, लीगल एडवाइजर, आयुष मित्तल ने किया। मेंटर अविरल साह, क्रिएटर विनय अग्रवाल, बूस्टर आयुष बुबना, वीएन मेंटर पुलकित ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सिर्फ एक नई टीम की शुरुआत नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और व्यापारिक विकास की एक नई यात्रा का आरंभ है। टीम नटराज आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
टीम नटराज के विस्तार में विशेष योगदान के लिए 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड पिन धारक बने विनय अग्रवाल व अविरल साह, सिल्वर पिन धारक बने रोहित पाठक व आयुष बुबना। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहिल खटवानी, धनंजय सिंह, मोहित मोहले, डॉ विवेक गौतम, आदर्श यादव, सुमित अरोड़ा, डॉ आकांशी, सीमा, छवि, रोहित, श्याम किशोर, आदित्य रचित, रौनक, प्रणव, जावेद, विकास, तन्मय, पंकज, गौरव, यश, वेद सहित बड़ी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित रहे।


