JSK फाउंडेशन के 16वें स्थापना दिवस पर ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का शुभारंभ।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IBF) के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का शुभारंभ आज सेवा और संस्कार के साथ हुआ। 16 वर्षों की सतत सेवा-यात्रा के इस पावन उत्सव का पहला दिन ‘सेवा से सिद्धि’ के संकल्प को समर्पित रहा।
प्रातः संजीव अग्रवाल के नेतृत्व मे बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल पहुंचे। JSK कमलेश जिंदल के सहयोग से अस्पताल के मरीजों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया गया। बाबा विश्वनाथ के जयकारों एवं श्री गणपति के मंत्रोच्चारण के साथ सेवा-कार्य का शुभारंभ हुआ। हॉस्पिटल ट्रस्ट के सचिव राजेंद्र मोहन साह एवं उनकी टीम ने JSK परिवार का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, डॉ वीरेंद्र केशरी, संजीव अग्रवाल ‘डब्बू’, प्रदीप उपाध्याय, पियाली घोष, रमेश सेठ, धर्मेंद्र दूबे, मुन्ना चौरसिया, सीए रमेश गुप्ता, नीरज पारेख सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रातः 9 बजे JSK सदस्य दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के जुलूस के साथ एसडीवी इंग्लिश स्कूल, संजय गांधी नगर कॉलोनी पहुंचे। ‘ यंग इंडिया’ के अंतर्गत ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ विषय पर बच्चों के लिए प्रेरणादायक एवं कौशलवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा एवं आलोक मिश्रा के सानिध्य में बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, नैतिक मूल्य एवं जीवन कौशल की शिक्षा दी गई। कार्यक्रम के समापन पर आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिषेक भट्टाचार्य, दिव्या अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सीए रश्मि केसरवानी, अनिल केसरी , शभो घोष, विकास शुक्ला, मुदित अग्रवाल, मुरली गोपाल अग्रवाल, हरे कृष्ण कक्कड़ एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं वह छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। रात्रि 8 बजे दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में JSK के आयोजन मंडल द्वारा ‘दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन’ का धार्मिक अनुष्ठान होना है । JSK की महिला सदस्यों ने लाल वस्त्रों में, श्रृंगार के साथ माँ लक्ष्मी के स्वरूप में पूजन किया जायेगा। सेवा, संस्कार, स्नेह और श्रद्धा के संगम के रूप में हुआ।


