लाखन आर्मी के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने अभिषेक।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के निर्देशानुसार रविवार को चोलापुर स्थित दुल्लहपुर गांव मे सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव श्याम सुंदर पासी ने कहा कि लाखन आर्मी केवल पासी समाज नही बल्कि सर्व समाज के कमजोर लोगों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। बैठक के दौरान प्रदेश सचिव के नेतृत्व मे बडी संख्या मे लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा युवा अभिषेक सरोज को उन्होंने लाखन आर्मी का वाराणसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
बैठक मे मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष रितेश पासी, अमन सरोज, काजू सरोज, दिवाकर सरोज, रवि सरोज, शिवम सरोज, आजाद सरोज, सुजीत सरोज, रोहन सरोज, अरूण सरोज, जीऊत सहित बडी संख्या मे लोग मौजूद थे।


