Kashi ka News. गुरु पूर्णिमा पर राम जानकी मंदिर मे शिष्यो ने किया गुरु का पूजन।

 गुरु पूर्णिमा पर राम जानकी मंदिर मे शिष्यो ने किया गुरु का पूजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अस्सी स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व परबडी संख्या मे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। 

इस मौके पर मंदिर के महंत स्वामी राम लोचन दास महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व जीव के अंधकार से प्रकाश की यात्रा का पर्व है। आज काशी में सभी मठ, मंदिरों में सभी शिष्यों ने अपने गुरुओं की पुजन -वंदन कर सनातन परंपरा का निर्वहन किया। 

गुरुजनों के बताएं मार्ग पर चलने से मनुष्यों का कल्याण अवश्य होता है। सभी दूर- दराज से आए भक्त जनों के लिए भंडारे में महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें हजारों की संख्या में आये भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु कृपा प्राप्त की।