Kashi ka News. बटुकों ने वेद मन्त्र पाठ के साथ विधायक नीलकंठ का मनाया जन्मदिन।

 बटुकों ने वेद मन्त्र पाठ के साथ विधायक नीलकंठ का मनाया जन्मदिन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) व शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का 55वें जन्मदिन पर दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय परिसर मे बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए आशीर्वाद दिया तथा बाद मे मीठाईयाँ भी बाँटी। 

प्राचार्य डॉ पवन कुमार शुक्ला ने इस मौक़े पर कहा कि संस्कृत के प्रति विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी सदैव तत्पर रहते हैं। उन्हीं के प्रयास से संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो रहा है। संस्कृत महाविद्यालयों में विधायक निधि से सोलर लगवाए जा रहे हैं। इन्हीं के प्रयास से ही शहर के कई संस्कृत पाठशालाओं के विद्यार्थियों को आज निःशुल्क भोजन भी प्राप्त हो रहा है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ गणेश दत्त शास्त्री, आचार्य विकास दीक्षित, जगदीश तिवारी, बृजेश शुक्ल सहित काफ़ी संख्या में बटुक उपस्थित थे।