महानगर उद्योग व्यापार समिति के नर्निर्वाचित पदाधिकारीयों का अभिनंदन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। लोहा व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने महानगर उद्योग व्यापार समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जायसवाल,कोषाध्यक्ष राहुल मेहता व मातृ संस्था के महामंत्री रजनीश कनौजिया व अध्यक्ष रामभजन अग्रहरि को महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी में क्रमशः महत्वपूर्ण दायित्व महामंत्री व मंत्री नियुक्त होने पर सभी का अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया।
उक्त अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के मीडिया प्रमुख व दशाश्वमेध व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान व महामंत्री दीपक वासवानी का भी अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने संबद्ध संस्था लोहा व्यापार मंडल समिति समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी सदैव सभी क्षेत्रीय व्यापारिक संगठनों के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से हर समय साथ है। लोहा व्यापार मंडल समिति के महामंत्री एवं महानगर उद्योग व्यापार समिति के नवनियुक्त महामंत्री रजनीश कनौजिया ने कहा कि हमारी संस्था व्यापारिक हितों के लिए केंद्रीय संगठन के निर्देशन में पूर्व की भांति सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तत्पर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामभजन अग्रहरि जी ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक मो इलियास, चंद्र भूषण सिंह, लालजी अग्रहरि, उपाध्यक्ष भारती जायसवाल, मनोज सेठ, राजेश अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, आशीष कृष्ण, आशीष अग्रहरि, आजाद अग्रहरि, गुलशन कनौजिया, विशाल, अमन जायसवाल, आकाश गुप्ता उपस्थित रहें कार्यक्रम का संयोजन अंकित लिल्हा, आभार प्रकाश मनोज सेठ ने किया।
.jpg)

