गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता 'महेश' का हुआ सम्मान।
वाराणसी। काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच द्वारा शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता महेश (लखनऊ) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी इंजी0 रामनरेश 'नरेश', विशिष्ट अतिथि व्यंगकार डॉ देवेंद्र पाण्डेय रहे। संचालन संस्था के सहसचिव नाथ सोनांचली ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ छोटेलाल 'मनमीत' ने सरस्वती वन्दना से किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, वहीद इकबाल लोहतवी, डॉ विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, डॉ दिनेश दत्त पाठक, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, देवेंद्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार, जमाल बनारसी, तनवीर लोहतवी, फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह इत्यादि कविगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि महेशचन्द्र गुप्ता महेश का अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंटकर चंन्द्रा साहित्य मंच द्वारा सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त संरक्षक डॉ दिनेश दत्त पाठक ने किया।


