Kashi ka News. सरकार द्वारा निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के विरुद्ध- राघवेंद्र चौबे

 सरकार द्वारा निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के विरुद्ध- राघवेंद्र चौबे

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे में कथित अनियमितताओं एवं लूट के आरोपों के विरोध तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व घोषित जनजागरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय के सामने श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष काल भैरव आनंद चौबे, महानगर कांग्रेस सचिव अनिल पटेल, सचिव अनिल केशरी तथा महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दक्षिणी विधानसभा डॉ राजेश गुप्ता के सयोजन में संपन्न हुआ।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज द्वितीय चरण का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और जन आस्था की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित किया गया है। भगवान हनुमान के समक्ष हमने प्रार्थना की है कि देश और प्रदेश का नेतृत्व करने वालों को सत्य के मार्ग पर चलने की सद्बुद्धि प्राप्त हो। प्रभु श्रीराम मर्यादा, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनके नाम पर करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यदि राम मंदिर के चढ़ावे में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता हुई है, तो दोषियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, अनियमितता और जनआस्था के साथ खिलवाड़ के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करती रहेगी। करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी। जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रत्येक मंगलवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं जनजागरण अभियान जारी रहेगा। राघवेंद्र चौबे ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना सरकार की कायरता और असंवेदनशीलता का परिचायक है। युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। सरकार को छात्रों की जायज़ मांगों पर संवाद करना चाहिए, न कि दमनकारी रवैया अपनाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, संतोष चौरसिया, नरसिंह दास वर्मा, हसन मेहदी कब्बन, आकाश त्रिपाठी, अनिल पटेल, अनिल केशरी, गोपाल चौबे, दिप चन्द्र विश्वकर्मा, मनोज उपाध्याय, संजय यादव, चंद्रिका प्रसाद, अरविन्द सेठ, रामजी गुप्ता, मिथुन सरकार, विजय देवल, विशाल तिवारी, रामलखन साहनी, किशन यादव, विकास पाण्डेय, बाबूलाल यादव, सतेंद्र तिवारी, शमशाद, दीपक यादव, पवन टंडन, घनश्याम यादव, योगिता नन्द यादव, दिनेश शर्मा, राजू शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।