दशाश्वमेध व्यापार मंडल समिति द्वारा बैठक संपन्न।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। सोमवार को दशाश्वमेद्य व्यापार मंडल समिति की एक बैठक होटल गंजेज ग्रैंड गोदौलिया में एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमे आने वाले सावन महीने में तीर्थयात्रियो, पर्यटकों , व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के संदर्भ में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई।
कल दशाश्वमेध क्षेत्र में आगजनी में पुलिस प्रशासन के द्वारा जिस तत्परता से आग बुझाई गई उसका सभी के द्वारा एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार तिवारी को अंगवस्त्र द्वारा सम्मान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्रीनारानयन खेमका, अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, उपाध्यक्ष विनय यादव, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी, मन्नू जेसवानी, जितेंद्र आर्य, प्रेम पेशवानी, जयकिशन खत्री, ओमप्रकाश सेवारमानी, रमेश यादव, अनिल जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।


