श्रावण में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करायेंगे बालव्यास।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। काशी सत्संग सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 17 से 24 अगस्त 2026 तक महमूरगंज स्थित शुभम लान में प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं श्रीकांत शर्मा 'बालव्यास' श्रावण मास में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करायेंगे। बाल व्यास जी का काशी मे कथा का 37वां वर्ष है। कथा प्रतिदिन अपराहन 3 से 6 बजे तक होगी।
उक्त जानकारी समाजसेवी दीपक बजाज, लोकेन्द करवा, संजय लोहिया, सीए ओमप्रकाश तुलस्यान, अशोक सराफ, संजय कानोड़िया ने संयुक्त रूप से दी। कथा के यजमान ओम प्रकाश तुलस्यान, बैजनाथ भालोटिया, केडी शुभम, श्रवण कुमार, भरत, गोपाल केड़िया बेगूसराय, श्रीमती उर्मिला सिंह होगी। इस 8 दिवसीय आयोजन में 7 दिन श्री मद् भागवत कथा एवं अंतिम दिन महारुद्राभिषेक होगा। सुरेश तुलस्यान ने बताया कि पंडाल व मंच सज्जा कोलकाता से कारीगरों द्वारा की जायेगी।
बैठक में अवधेश खेमका, गोपाल अग्रवाल, मनीष गिनोडिया, जयकिशन केडिया, विश्वनाथ पोद्दार, कौशल शर्मा, संजीव अग्रवाल डब्बू, मन्टु जालान, मदन मोहन पोद्दार, श्याम सुंदर अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, नवीन जालान आदि उपस्थित रहे। संचालन कृष्ण कुमार काबरा, धन्यवाद ज्ञापन अनन्त व महेश चौधरी ने किया।


