Kashi ka News. रोटरी क्लब एवं इनरव्हील ग्रेटर द्वारा निःशुल्क दंत जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर।

रोटरी क्लब एवं इनरव्हील ग्रेटर द्वारा निःशुल्क दंत जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को होली चाइल्ड स्कूल में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'हर मुस्कान संरक्षण की योग्य है' अभियान के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच एवं मौखिक स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ० प्रिया के नेतृत्व में किया गया जिसमें लगभग 65 बच्चों के दांतों की निःशुल्क जांच की गई। बच्चों को सही तरीके से दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रत्येक बच्चे को टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन एवं शैंपू सहित स्वच्छता कीट वितरित की गई, इसके अतिरिक्त बच्चों को फ्रूट पैकेट, पेंसिल बॉक्स एवं लॉन्च बॉक्स भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष परिमल अग्रवाल एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा हर बच्चे का मुस्कान अमूल्य है और उसका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है संस्था का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ व निरोगी जीवन की ओर प्रेरित करना है इस दौरान रोटेरियन नीलाभ शाह ने सेवा भावना का परिचय देते हुए विद्यालय के छात्र अनमोल की चार माह की विद्यालय शुल्क वहन करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोटरी सचिव राजीव अग्रवाल, इनर व्हील सचिव प्रीति अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, पुरुषोत्तम तोढी, नीलाभ शाह, मोहित कपूर, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ० प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।