Kashi ka News. निगम कार्यकारिणी चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन धर्म निभाए कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन को दे समर्थन-राघवेंद्र चौबे
निगम कार्यकारिणी चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन धर्म निभाए कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन को दे समर्थन- राघवेंद्र चौबे
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने नगर निगम वाराणसी की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन धर्म का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विश्वास, पारदर्शिता और आपसी प्रतिबद्धता का सम्मान होना चाहिए। वर्ष 2025 में हुए नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन की भावना का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया था।
उस चुनाव में कांग्रेस के सभी पार्षदों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन किया था, जिसके परिणामस्वरूप समाजवादी पार्टी के पार्षद अमरदेव यादव एवं प्रमोद यादव कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए थे। उस समय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों द्वारा यह स्पष्ट लिखित आश्वासन दिया गया था कि आगामी कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया जाएगा। आज वही अवसर आया है और कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता पार्षद दल गुलशन अली को कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।कांग्रेस पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि समाजवादी पार्टी अपने पूर्व वचन, राजनीतिक नैतिकता और गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गुलशन अली के पक्ष में मतदान करेगी तथा उन्हें विजयी बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी। गठबंधन केवल चुनावी समझौता नहीं होता, बल्कि यह आपसी विश्वास, सम्मान और साझा राजनीतिक मूल्यों पर आधारित होता है। ऐसे में पूर्व में किए गए लिखित वादों का निर्वहन करना गठबंधन की मजबूती के लिए आवश्यक है।
यदि गठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के प्रति किए गए वचनों का सम्मान करेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा और विपक्ष की एकजुटता भी मजबूत होगी कांग्रेस ने हमेशा अपने सहयोगी दलों का सम्मान किया है और हर परिस्थिति में गठबंधन धर्म का निर्वहन किया है। अब समाजवादी पार्टी से भी यही अपेक्षा है कि वह कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी होकर अपने पूर्व आश्वासन को पूरा करेगी। नगर निगम की कार्यकारिणी में कांग्रेस के प्रतिनिधित्व से शहर के विकास, जनहित के मुद्दों और आम नागरिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस का उद्देश्य गठबंधन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, नगर निगम के सभी पार्षदों एवं गठबंधन सहयोगियों से आग्रह है कि वे गठबंधन की मर्यादा और पूर्व में किए गए आश्वासनों का सम्मान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी एवं नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी के पक्ष में अपना समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने में सहयोग करें। इससे गठबंधन की विश्वसनीयता और मजबूती दोनों का संदेश जनता के बीच जाएगा।
.jpg)

