जेएसके ‘पंचामृत उत्सव’ का भव्य समापन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का समापन स्वतंत्रता भवन, बीएचयू में 'एक संगीतमय शाम-सुपरस्टार भाग्यश्री के नाम’ के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, संस्थापक श्री संजीव अग्रवाल एवं जेएसके नवरत्न, डॉ दीपाली गुप्ता, डॉ ए के कौशिक, राजीव गुप्ता (एजीआर), हिमालय एवं संजीव अग्रवाल की माताजी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। भाग्यश्री ने अपने संबोधन में कहा “काशी की माटी में संस्कार है। जेएसके जिस तरह सेवा, स्वास्थ्य, संस्कृति, शिक्षा और व्यक्तित्व के पंचामृत से समाज को सींच रहा है, वह अद्भुत है। मैंने प्यार किया में संस्कार सिखाए थे, आज इस मंच से संस्कार जीना सिखाया। हर सदस्य अपने परिवार में ये पंचामृत जरूर अपनाए"।
संस्थापक संजीव अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा “आज का दिन जेएसके के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाग्यश्री का आना हमारा भाग्योदय है। 3 दिन के इस महोत्सव में लक्ष्मी पूजन, महा रुद्राभिषेक, गंगा चुनरी मनोरथ से लेकर आज की संगीतमय शाम तक, प्रिया जायसवाल के परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक भट्टाचार्य, नितेश सिंह, सीमा गिरी, पूजा गुप्ता, रूपेश महेश्वरी, दीपक बालचंदानी, डॉ आलोक भारद्वाज, आकांक्षा मिश्रा, प्रदीप मेहरोत्रा ने किया। समारोह का समापन जेएसके परिवार थीम सॉन्ग के साथ हुआ। पूरे सभागार ने खड़े होकर ‘हर हर महादेव’ एवं ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे लगाए।


