Kashi ka News. कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे का जन्मदिवस।

 कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे का जन्मदिवस। 

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के भदैनी व बंगाली टोला ब्लॉक में बूथ प्रहरियों की बैठक कैंट विधानसभा में रामापूरा वार्ड के जवाहर कुंज मे संपन्न हुई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। 

बैठक मे सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। कल दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशनरत छात्र, छात्राओं, नौजवानों पर हुई बर्बरतापूर्वक पुलिसिया कार्रवाई जिसके चलते सैकड़ों नौजवान घायल हुए इस पर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी, लूट का भी चर्चा हुई, जिसमें सरकार द्वारा मुख्य चोरो को जाँच के द्वारा बचाने का काम की निंदा की गई। 

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सयोजन महानगर महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, प्रमोद वर्मा, वकील अंसारी, अरुण सोनी, अफसर खान, सुनील श्रीवास्तव, शशि सोनकर, इस्लाम चाचा, सदानंद तिवारी समेत बडी संख्या मे कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।