Kashi ka News. बाबा काल भैरव शोभायात्रा को लेकर महिला प्रकोष्ठ की बैठक।

 बाबा काल भैरव शोभायात्रा को लेकर महिला प्रकोष्ठ की बैठक।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ महानगर वाराणसी की 16 जुलाई, दिन गुरुवार को निकलने वाली बाबा श्री काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा शोभायात्रा के संदर्भ में आज रविवार को महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों की एक विशेष बैठक आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने बाबा के शोभायात्रा मार्गो पर संस्था द्वारा स्वागत को लेकर सदस्यों से चर्चा की। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आशा सेठ ने किया। 

बैठक में मुख्य रूप से सुनंदा सेठ, मीना वर्मा, मीनू सिंह, सीमा, मीनाक्षी वर्मा, रंजीता सेठ, सीमा सिंह, रेखा, क्षमा सिंह, दीक्षा सिंह सहित अनेको सदस्यगण उपस्थिति रही।