उद्योगपति आर के चौधरी को व्यापारियों ने दी जन्मदिन की बधाई।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। मारवाड़ी समाज के संरक्षक, समाजसेवी व इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महानगर उद्योग व्यापार समिति सहित अनेक संस्थाओं के संरक्षक, उद्योगपति रमेश कुमार चौधरी को जन्म दिवस पर लहुराबीर स्थित विनायक प्लाजा, ऑफिस में महानगर उद्योग व्यापार समिति के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर बुकें एवं स्मृति चिन्ह देकर, केक कटवा कर जन्म दिवस मनाते हुए सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संस्था के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी जी व्यापारी हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते हैं। व्यापारी समस्याओं को अधिकारियों के पास पहुंचाने के लिए तत्पर रहते है। संस्था के महामंत्री रजनीश कनौजिया मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने संयुक्त रूप कहा कि चौधरी जी व्यापार उद्योग में काम करने के साथ समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया। संस्था की उपाध्यक्ष अनुज की दुकान या डीडवानिया सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी जी से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए उनकी कार्यशैली की और समय का सदुपयोग कैसे होना चाहिए।
इस अवसर पर दीपक बजाज, सोमनाथ विश्वकर्मा, राहुल मेहता, घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, राम भजन अग्रहरि, अंजनी मिश्रा, राजन जायसवाल, मनीष गुप्ता, गौरव जयसवाल, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, विपिन अग्रवाल सहित बडी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।


