आयुषमंत्री दयाशंकर मिश्र ने किया एसपी गोल्ड की नवीन शाखा का उद्घाटन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। काशी में पहली बार अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सोने एवं चांदी के शुद्धता की मात्र 30 सेकंड में जांच कर रिपोर्ट देने वाले प्रतिष्ठान सुडिया स्थित एसपी गोल्ड का भव्य उद्घाटन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच किया।
मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयालु का स्वागत प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संतोष पाटिल ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह के स्वरूप में इलेक्ट्रॉनिक श्रीमद्भागवत भेंट कर किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने कहा की सोने-चांदी की शुद्धता जाँचने की अत्याधुनिक सुविधाओं से इस प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता बढ़ेगी एवं ग्राहकों को कम समय मे जाँच रिपोर्ट मिलने से लोगों का समय बचेगा। उन्होँने इस अवसर पर एसपी गोल्ड के अधिष्ठाता सन्तोष
पाटिल को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन में प्रमुख रूप से तानाजी पाटील, हनुमान शिंदे, अन्ना मोरे, सुहास पाटिल, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी, कमल, चक्रवर्ती विजय नावड सहित अनेकों सर्राफा कारोबारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


