श्याम प्रभु की सजी अलौकिक झाँकी।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। श्री श्याम बारस सखी मंडल के तत्वाधान श्याम प्रभु के बारस पर्व पर आज लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन गायिका प्रेमलता अग्रवाल व माधुरी शर्मा के नेतृत्व मे संस्था की महिलाओं ने "श्याम प्रभु को भजन हारे हारे हारे हारे का तू सहारा, मोर छड़ी लहराई रे, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है" एक से एक बढ़कर भजन सुना कर प्रभु को रिझायी। श्याम प्रभु की रंग बिरंगे फूलों से अद्भुत झांकी सजाई गई । मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया प्रभु को भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ। रात्रि में मंदिर के पुजारी संजय हजारी ने प्रभु की आरती उतारी।
संयोजन में उषा तुलस्यान. संमता डीडवानिया, रितु शाह, प्रेमलता अग्रवाल, माधुरी शर्मा, जया बासिया, चंदन खेमका, नीता बाजोरिया, सुनीता कंदोई, नीलम पोद्दार, अलका पोद्दार, मनीषा खेमका, अन्नपूर्णा शर्मा आदि संस्था की बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


