Kashi ka News. इनर व्हील द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल।

 इनर व्हील द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर द्वारा शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई, क्लब द्वारा एक जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रा को कंप्यूटर स्किल डेवलपमेंट कोर्स कराने हेतु एक वर्ष की संपूर्ण शुल्क राशि प्रदान की गई। इस सेवा परियोजना का पूरा व्यय क्लब की संयोजिका द्वारा वहन किया गया। इस आर्थिक सहयोग से छात्रा बिना किसी वित्तीय बाधा के अपना कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण कर सकेगी तथा अपनी शिक्षा और भविष्य को नई दिशा दे पाएगी। छात्रा को शुल्क राशि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी तथा पीडीसी आशा अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में निशा सिंह, मनीषी बंसल, अनीता शाह सहित क्लब की समस्त पदाधिकारीयों एवं सदस्याओं ने उत्साहवर्धक सहभागिता रही।