Kashi ka News. ब्रह्मलीन अभयानंद महाराज के पंचम पुण्यतिथि पर साधु भंडारा।

 ब्रह्मलीन अभयानंद महाराज के पंचम पुण्यतिथि पर साधु भंडारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। राजघाट, भदऊ चुंगी स्थित सिद्धपीठ श्री यमुनेश्वर आश्रम (आरा मठ) श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा के ब्रह्मलीन महंत अभयानन्द महाराज की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम परिसर में पाठ एवं साधु भंडारे का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर आश्रम के महंत वैभव गिरि महाराज ने बताया कि गुरु महाराज के पंचम पुण्यतिथि पर काशी तथा अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत एवं पीठाधीश्वर पधारकर ब्रह्मलीन महाराज के चित्र पुष्पांजलि कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात आयोजित भंडारे में हजारों साधु संतों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें दक्षिणा आदि देकर विदाई के बाद रात्रि पर्यंत भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर ब्रह्मलीन महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, पुजारी संजय पांडे एवं बडी संख्या मे महंत, पीठाधिश्वर, साधु-संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।