Kashi ka News. वाराणसी युवा व्यापार मंडल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

 वाराणसी युवा व्यापार मंडल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न।


रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। वाराणसी युवा व्यापार मंडल का वार्षिक अधिवेशन, स्थापना दिवस एवं व्यापारी संवाद समारोह कि आयोजन रविवार को तंदूरी रेस्टोरेंट में युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता, महामंत्री गुणगीत बग्गा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल रमेश निरंकारी, कविंद्र जायसवाल महामंत्री तथा मनीष गुप्ता संयुक्त महामंत्री, अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण, अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। युवा अध्यक्ष ने वर्ष भर के क्रियाकलापों पर चर्चा, संगठन को मजबूती एवंं संगठन की उपलब्धियों की समीक्षा तथा सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

मुख्य अतिथि अजीत सिंह बग्गा ने ऊर्जावान सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को चलाने के लिए भविष्य के कार्यकलापों का स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए कोई भी संगठन दूरगामी सोच और संगठन के बारे में अपनी प्रतिबद्धता से ही आगे बढ़ता है। कार्यक्रम मे सुशील लखमणि, मनीष गुप्ता, अरविंद जायसवाल, दिलीप चौहान, दीप्तिमान देव गुप्ता, अनुभव जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, अमन जायसवाल, शशांक दवे, आनंद पटेल, जयप्रकाश राजभर, गोपाल यादव, विकास गुप्ता, हाजी शाहिद कुरेशी, सत्य प्रकाश जायसवाल, शरद गुप्ता, जय निहलानी, शुभम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सचिन रघुवंशी, जितेश जायसवाल, जयचंद शर्मा, प्रिंस गुप्ता, असद आफरीन, विनोद जिंदगी, राजेंद्र कुमार गुप्ता, अंबे सिंह आदि लोग उपस्थित थे।