Kashi ka News. इनर व्हील ग्रेटर द्वारा वाटर कूलर का शुभारंभ।

 इनर व्हील ग्रेटर द्वारा वाटर कूलर का शुभारंभ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर द्वारा तरना स्थित होली चाइल्ड स्कूल परिसर में एक वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। वाटर कूलर कार्यक्रम की संयोजिका रूपाली अग्रवाल थी। मुख्य अतिथि पीटर स्टीफन के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ग्रेटर की अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए एक वाटर कूलर लगवाया गया। जिससे स्कूल में बच्चे स्वच्छ जल ग्रहण कर स्वस्थ रह सकें। संस्था द्वारा निरंतर इस प्रकार के समाज सेवा के कार्य आगे भी चलतें रहेगें।इस अवसर पर इनर व्हील अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रही।