Kashi ka News. भेलूपुर पुलिस ने किया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

भेलूपुर पुलिस ने किया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 
वाराणसी। जालसाजी और एटीएम में प्लेट लगाकर चोरी करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा‌ सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह की‌ पुलिस टीम द्वारा एटीएम में प्लेट लगाकर धोखाधड़ी व चोरी करने वाले छ: अभियुक्तों को रविवार को बिरदोपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे 4 लोहे की प्लेटें, एक सफेद टेप, एक काले रंग का मोटा कागज तथा ₹39,800 नगद बरामद किया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों मे आदर्श कुमार पुत्र पवन कुमार, निवासी झाड़ी रामपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर, सचिन कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी झाड़ी रामपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर, अभय राजपूत पुत्र देवी प्रसाद निवासी बरी गोविंदपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर, राजकुमार पुत्र किशन पाल निवासी रामपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर, हिमांशु सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम बिसुई सराय थाना हदगाम जिला फतेहपुर, प्रिंस कुमार पुत्र धर्मेंन्द्र निवासी झाड़ी रामपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर बताया गया है। पुलिस के‌ अनुसार प्रिंस कुमार पर भेलूपुर व‌ फतेहपुर में दो मुकदमे हैं। 
छहों अभियुक्तों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर ने बताया कि थाना भेलूपुर पर एटीएम में प्लेट लगाकर पैसा चोरी करने व धोखाधड़ी के संबंध में वादी द्वारा तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर भेलूपुर पुलिस द्वारा सभी 6 अभियुक्तों को बिरदोपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 318(4), 303(2)व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उ0नि0 अनुज सिंह, उ0नि0 सूर्यभान, उ0नि0 संदीप सिंह, का0 श्यामू, का0 विवेक कुमार, का0 विनय कुमार, का0 सूरज भारती, का0 रंग बहादुर सिंह, का0 विष्णु प्रताप सिंह, का0 अश्वनी सर्विलांस सेल शामिल रहे।