Kashi ka News. दालमंडी चौडीकरणः पांच मस्जिदों पर चले हथौड़े।

 दालमंडी चौडीकरणः पांच मस्जिदों पर चले हथौड़े।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दायरे में आ रही करीमुल्ला मस्जिद, संगमरमर मस्जिद सहित पांच मस्जिदों पर गुरुवार को 125 मजदूरों द्वारा हथौड़े से तोडकर गिरायें जाने की कार्यवाही तेज हो गई। 

मस्जिद कमेटी की ओर से प्रत्येक मस्जिद पर 25 मजदूर लगाए गए हैं। ये मजदूर हथौड़े से मस्जिद का वह हिस्सा तोड़ रहे हैं, जो चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है। करीमुल्ला बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, अली रज़ा मस्जिद और संगमरमर मस्जिद के मुआवजा वाले हिस्से को तोड़ते हुए मजदूरों ने दोपहर में आधे घंटे के लिए कार्य को रोका था। इस बीच चाय-नाश्ता के बाद वे फिर काम पर जुट गए। 

मस्जिद करीमुल्ला बेग के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण के दायरे में आ रही छह मस्जिदों में पांच मस्जिदों पर मजदूर लगाकर आवश्यक हिस्से को गिराया जा रहा है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफ़र फारुकी के मुतवल्ली लोगों से बातचीत की गई है और उसके बाद ही मस्जिद पर हथौड़ा चलाकर गिराने की आम सहमति बन पाई है। चौड़ीकरण अभियान के तहत कुछ मस्जिदों का कुछ हिस्सा जा रहा है तो एक-दो मस्जिद का 70 से 90 प्रतिशत हिस्सा जा रहा है। तोड़े जा रहे हिस्से के एवज में सरकार द्वारा मुआवजा दिया रहा है।