Kashi ka News. वाराणसी मे आप द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन।

 वाराणसी मे आप द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लिक के विरोध मे आम आदमी पार्टी दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मैदागिन, टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के समर्थन में शांति सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर घनश्याम पांडे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के छात्र नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत हैं। 

उनकी मांग है कि देश में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं पेपर-लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें। छात्रों के समर्थन में हमने भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। सभा मे घनश्याम पांडे, रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, मोहम्मद आकिब खान, आर के उपाध्याय, निलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव, विनोद कुशवाहा, ओम कुमार, नरेंद्र गुप्ता, अंकित सेठ, नियाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।