भाविप व स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल समिती ने पुण्यतिथि पर किया स्मरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। स्वामी विवेकानन्द प्रवास स्थल समिति एवं भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप व पंजीयन रविन्द्र जायसवाल ने स्वामी को स्मरण करते हुए एक सौ पच्चीस दिव्यांग जनों को अंग वस्त्र, बिस्कुट, पानी के बोतल तथा आम व केला आदि फल देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का भारत विकास परिषद् नीलकण्ठ के शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने स्वागत किया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम एवं दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी जी के इस पवित्र व दिव्य स्थान को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्मारक बनाया जाना काफी प्रसन्नता का विषय है, जिसके लिए मंत्री जी का प्रयास काफी सराहनीय है। स्वामी विवेकानन्द संरक्षण समिति के संयोजक विनोद पाण्डेय भईया ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत व स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट गौतम झा ने सभा का संचालन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पहलाद तिवारी एडवोकेट, मनीष गुप्ता, राजकुमार आहुजा राजू, रवि प्रकाश बरनवाल, क्षेत्रीय पार्षद द्वय विनय शाजेदा, अशोक मौर्य, नित्यानंद राय, सहस्त्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज दूबे, विपुल पाठक, पंकज श्रीवास्तव, रामकृष्ण परमहंस आश्रम बेलूर मठ के शांति कुमार घोष, राकेश गुप्ता, सोमनाथ पाण्डेय, सुनील, शिशिर त्रिवेदी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।


