इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के दीपक बजाज पुनः बने राष्ट्रीय महासचिव।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। वाराणसी के प्रमुख उद्यमी दीपक कुमार बजाज को पुनः इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर व्यापारियों में खुशी लहर व्याप्त है।
इस मौके पर दीपक कुमार बजाज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज अपना उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। राज्य में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई ) के प्रचार और विकास में आईआईए द्वारा काफ़ी काम किया जा रहा है। मुझ पर संगठन द्वारा पुनः भरोसा जताने के लिए मैं संगठन अध्यक्ष दिनेश गोयल को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, उद्यमियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उसका उचित निस्तारण करने के प्रयास करना मेरी प्राथमिकता में होगा। उद्योग के सहज संचालन में सक्रियता से कार्य करने का मेरा पूरा प्रयास होगा, आईआईए ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।
इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अनेकों उद्यमियों एवं व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उद्यमी समाज ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में उद्योग जगत को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।


