Kashi ka News. पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार।

 पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अपराधियों के खिलाफ वाराणसी पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। इसी कड़ी में चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बंदरगाह के पास एक साहसिक मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश आकाश सेठ को जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया वही मोके से भाग रहे उसके साथी आशीष मौर्य को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान बंदरगाह के समीप दोनों बदमाश पुलिस के सामने आ गए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने और बच निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। हालात बिगड़ने पर हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान आकाश सेठ के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं उसका साथी आशीष मौर्य भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने तेज़ी और सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा।

इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वाराणसी पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ मैदान में है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास, उनके नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।