भाविप द्वारा विवेकानंद पूण्यतिथि पर विद्वाश्रम में फल वितरण।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ ने स्वस्थ शरीर हेतु योग, पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ तत्पश्चात परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सूरज प्रकाश के 108वें जन्मजयन्ती दिवस 27 जून से आरम्भ होकर भारत विकास परिषद स्थापना दिवस (10 जुलाई 1963) तक के पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत “नर सेवा नारायण सेवा” के तहत स्वामी विवेकानन्द के 125वें परिनिर्वाण दिवस पर “काशी कुष्ठ सेवा संघ, हीरामनपुर, आशापुर, सारनाथ के वृद्धाश्रम” में गमछा, फल व बिस्कुट वितरण कर सेवा कार्य किया।
इस अवसर पर केअर-टेकर डॉ रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर उनको याद कर उनके स्मृति में कुष्ठ रोगियों के लिए नीलकण्ठ शाखा द्वारा सेवा का यह कार्य काफी सराहनीय है।
इस अवसर पर शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी बुजुर्गों व कुष्ठ रोगियों को गमछा साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा आश्रम के सेवकों द्वारा सामग्री को वितरित कराया गया।


