Kashi ka News. भारत विकास परिषद ने किया शोभायात्रा श्रद्धालुओं मे फलाहार व शरबत वितरण।

 भारत विकास परिषद ने किया शोभायात्रा श्रद्धालुओं मे फलाहार व शरबत वितरण।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा गुरूवार को स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा निकाली गई बाबा श्री कालभैरव के स्वर्ण-रजत प्रतिमा की 72वां वार्षिक शोभायात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया तथा सभी भक्तजनों में फलाहार व शीतल पेय वितरण का सेवा कार्य सुनीता सेठ, संजय सेठ, संगीता सेठ एवं अजय सेठ के संयोजकत्व में अजय ट्रेडिंग कंपनी, महामृत्युंजय रोड पर किया गया‌। 

इस अवसर पर रथयात्रा मेला के संयोजक व प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश वालिया ने बाबा श्री कालभैरव की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, प्रान्तीय सचिव व कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, राजू वर्मा, शाखा कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, समाज सेवी रवि सर्राफ, नीरज सेठ, अंजना सिंह, शिखर सेठ, श्रेया सिंह, कौशल राज सिंह, प्रिया सिंह, हर्षवर्धन सिंह सहित हजारों भक्त उपस्थित रहें ।