Kashi ka News. सिद्धपीठ मां महादेवी काली का भव्य वार्षिक श्रृंगार व भंडारा।

 सिद्धपीठ मां महादेवी काली का भव्य वार्षिक श्रृंगार व भंडारा।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैदागिन के आर्य समाज गली, बुलानाला स्थित कालभैरव की महाकाली, प्राचीन सिद्ध पीठ महादेवी काली मंदिर मंदाकिनी तट पर विराजमान माता महादेवी काली का शनिवार को भव्य वार्षिक श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मंदिर के श्रीमहंत अश्वनी पांडे (देव ज्योतिषी) ने बताया कि प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के दिन मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजावट होता है। माता महादेवी काली का विभिन्न सुगंधित फूलो के मालाओं द्वारा भव्य श्रृंगार के बाद नाना प्रकार के फल व मिष्ठान आदि का सात्विक भोग लगता है और रात्री बेला मे मां का महाआरती होता है। 

आज के दिन काशी के अलावा विभिन्न जिलों एवं राज्यों से भक्तगण माता का दर्शन करने तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करते है। आयोजित भंडारे मे हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।