Kashi ka News. डीएम सत्येंद्र कुमार का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त निर्देश।

 डीएम सत्येंद्र कुमार का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त निर्देश।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पूर्ण प्रतिरक्षण, परिवार नियोजन, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का पंजीकरण, पहली बार गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP), संस्थागत प्रसव, फुल एएनसी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ई-संजीवनी, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, ओपीडी तथा पोषण पुनर्वास केंद्र सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पंजीकरण, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, योजनाओं की नियमित निगरानी और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

टिप्पणियाँ