आर के चौधरी पुनः बने आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, व्यापारीयों ने किया अभिनंदन।
रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के मुख्य संरक्षक आर के चौधरी को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारीयों द्वारा विनायक प्लाजा स्थित कार्यालय में भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डीडवानिया, उपाध्यक्ष रजनीश कनोजिया, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, कृष्ण शरण दास अग्रवाल, सुरेश तुल्यसयान, राजन जायसवाल, सुजीत गुप्ता, संजय साहू, गुलशन कुमार, गौरव जायसवाल, देवाश चौबे, मोहित अग्रहरि आदि पदाधिकारियों ने आर के चौधरी को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष नारायण खेमका ने कहा कि श्री चौधरी जी के नेतृत्व में IIA और स्थानीय उद्योग-व्यापार जगत को नई दिशा मिलेगी। उनके अनुभव से पूर्वांचल के उद्यमियों को बल मिलेगा और व्यापारिक समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। इस अवसर पर पूरे व्यापार मंडल में हर्ष का माहौल रहा।
.jpg)

