Kashi ka News. ब्रह्मविलीन महंत प्रीतम सिंह के चौथे पुण्यतिथि पर अरदास व साधु भंडारा।

 ब्रह्मविलीन महंत प्रीतम सिंह के चौथे पुण्यतिथि पर अरदास व साधु भंडारा।

 दिलीप केसरी की रिपोर्ट 

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित निर्मल संप्रदाय, संगत चेतन मठ के ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह महराज के चौथे पुण्यतिथि के अवसर पर अरदास व साधु- संत एवं ब्राह्मण भण्डारे का आयोजन किया गया है। 

इस मौके पर मठ के महंत बलविंदर सिंह महाराज ने बताया कि आज ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह महराज की चौथे पुण्यतिथि पर मिर्जापुर के108 महंत श्याम सुंदर सिंह महाराज द्वारा अरदास किया गया, तत्पश्चात् गुरु महाराज को भोग के बाद विशाल साधू भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें काशी तथा अन्य जगहों से आए साधु-संतो, ब्राह्मणों सहित हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महाप्रसाद के बाद साधु- संत, ब्राह्मणों को अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर विदाई की गई। 

भंडारे का शुभारंभ नीचीबाग, आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाईयों ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित बडी संख्या मे भक्तगण व गणमान्य लोग शामिल रहे।