Kashi ka News. राम मंदिर चढ़ावा प्रकरणः कांग्रेस द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ।

 राम मंदिर चढ़ावा प्रकरणः कांग्रेस द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ।

रिपोर्ट: आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे में कथित अनियमितताओं एवं लूट के आरोपों को लेकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग के समर्थन के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम चरण में महावीर मंदिर, अर्दली बाजार में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज प्रथम चरण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और जनआस्था की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया है। हमने भगवान हनुमान के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के नाम पर राजनीति करने वालों को यह समझना होगा कि राम केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं। यदि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की लूट या अनियमितता में किसी भी स्तर पर भाजपा या उसके संरक्षण प्राप्त लोगों की भूमिका है, तो उन्हें कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, अनियमितता और आस्था के साथ खिलवाड़ के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस गंभीर मामले में लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषियों को बचाने का हर प्रयास जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात होगा। जब तक इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रत्येक मंगलवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का क्रम जारी रहेगा। 

कार्यक्रम मे डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, प्रवीण सिंह, हसन मेहदी कब्बन, रोहित दुबे, राजेश श्रीवास्तव, आशिष पाठक, मिठुन सरकार, दीप विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, किशन यादव, संजय गुप्ता, बबलू गुरु, शशी सोनकर, हिमांशु धनवस्त, मृतुन्जय सोनकर, राजू गुप्ता, विजय देवल, राजेन्द्र श्रीवास्तव, पवन चौबे, इमरान समेत बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।